राज्यउत्तर प्रदेश

Noida: रबूपुरा थाने में तैनात दरोगा की मौत, वीडियो कॉल के दौरान उठा सीने में दर्द

Noida: रबूपुरा थाने में तैनात दरोगा की मौत, वीडियो कॉल के दौरान उठा सीने में दर्द

नोएडा। यमुना सिटी के रबूपुरा थाने में तैनात दरोगा अनुपम कनौजिया की सोमवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह थाने के स्टाफ क्वार्टर में विभागीय कार्य कर रहे थे, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वे बेहोश हो गए।

उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें बुलंदशहर से ग्रेटर नोएडा के हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन तुरंत ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हो गए। दरोगा अनुपम कनौजिया मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे और कल्याणपुर क्षेत्र से जुड़े थे। उनकी अचानक मौत से परिवार और विभाग में शोक की लहर है।

वीडियो कॉल के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, दरोगा स्टाफ क्वार्टर में काम कर रहे थे, तभी उन्हें परिवार का वीडियो कॉल आया। बातचीत के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द उठा, उन्होंने कॉल काट दिया और लेट गए। पास मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

Related Articles

Back to top button