Hapur News : हापुड़ में ऑनलाइन टास्क पूरा कर रकम कमाने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी

Hapur News : (शाहरुख़ खान) उत्तर प्रदेश के हापुड़ में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। साइबर ठग लोगों को तरह-तरह का लालच देकर ठगी की वारदात को अंजाम देने में लगे है। वहीं ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर मोटी कमाई का लालच देकर ठग लोगों की मेहनत की कमाई को बैंक अकाउंट से साफ कर रहे है। अब ताज़ा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र से आया है, जहां प्रतिदिन कमाने का लालच देकर युवक से लाखों की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मदरसा सादात के रहने वाले शाहनवाज़ ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ समय पहले उनके मोबाइल फोन पर एक लिंक आया था, जिसे खोलकर देखा तो उसमे (Costa Application) डाऊनलोड हुई। एप्लीकेशन में टास्क सबंधी कार्य करके अच्छे मुनाफे का लालच दिया गया, एप्लीकेशन पर लिखें नंबर पर बात करने पर आरोपी व्यक्ति ने उन्हें निवेश कर अच्छे मुनाफे का झांसा दिया। आरोपी की बातों पर विश्वास कर उन्होंने 5 नवंबर 2024 से लेकर 4 जनवरी 2025 तक अपने दो बैंको खातों में (Costa Application) के जरिए 6 लाख 81 हजार रूपये निवेश कर दिए। इसके बाद विभिन्न बार विभिन्न मदो से उन्हें लाभ भी हुआ।

ऐसे हुआ ठगी का अहसास

नके परिचितो ने भी इसी तरह (Costa Application) में निवेश किया। जिनके खातों में अच्छी खासी रकम आने पर किसी फर्जी लेनदेन को लेकर खातों को सीज कर दिया गया। उनकी कोई धनराशि भी वापिस नही दी गई, जिसके बाद उन्हें साइबर ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने अब मामले में मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

क्या बोले अफसर

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पीड़ित द्वारा खातों की डिटेल उपलब्ध कराई गई है, सबंधित बैंको को ठगी की रकम फ्रिज करने के लिए मेल भेजा गया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी किया जाएगी।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img