Noida: सिंचाई विभाग से रिटायर अनिल शर्मा ने भाजपा का थामा दामन

Noida: सिंचाई विभाग से रिटायर अनिल शर्मा ने भाजपा का थामा दामन

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा सेक्टर 29 मीडिया क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनिल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। अनिल शर्मा लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और अब पार्टी में शामिल होकर राष्ट्रसेवा की मंशा जताई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अनिल शर्मा ने कहा कि वह किसानों के हितों के लिए कार्य करेंगे और उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखेंगे। उन्होंने समाजसेवा को प्राथमिकता बताते हुए गरीबों और दबे-कुचले वर्गों की आवाज बनने का संकल्प लिया। उनका कहना है कि सभी को उनका हक और अधिकार दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर अनिल शर्मा ने कहा, “मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहता हूं। किसानों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने और उनके कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया है।”

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img