WhatsApp Harassment: महिला को व्हाट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेजने और धमकी देने वाला दोस्त केस दर्ज होने के बाद जांच के घेरे में

WhatsApp Harassment: महिला को व्हाट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेजने और धमकी देने वाला दोस्त केस दर्ज होने के बाद जांच के घेरे में

नोएडा। सेक्टर-134 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने अपने परिचित पर व्हाट्सऐप के जरिए लगातार अश्लील संदेश भेजने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कोई अज्ञात व्यक्ति नहीं, बल्कि महिला का परिचित दोस्त है।

पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत में बताया कि 27 जून की दोपहर उसके मोबाइल पर एक नंबर से अश्लील संदेश आने शुरू हुए। शुरुआत में उसने इन संदेशों को नजरअंदाज किया, लेकिन आरोपी लगातार मैसेज भेजता रहा। जब महिला ने उसे ऐसा करने से मना किया, तब भी वह नहीं रुका और लगातार अश्लील संदेश भेजता रहा।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकी भी दी कि जब वह आईएएस अधिकारी बन जाएगा तो उसे बर्बाद कर देगा। लगातार मिल रही धमकियों और अश्लील संदेशों के कारण महिला मानसिक तनाव में आ गई। इसके बाद उसने साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में आरोपी की पहचान महिला के दोस्त के रूप में हुई है। मामले की विवेचना आईटी सेल द्वारा की जा रही है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img