Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

तमिलनाडु के प्राइवेट हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 7 जिंदा जले, मरने वालों में बच्‍चे भी शामिल

Huge fire in private hospital in Tamil Nadu, 7 burnt alive

तमिलनाडु के प्राइवेट हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 7 जिंदा जले, मरने वालों में बच्‍चे भी शामिल

तमिलनाडु के डिंडीगुल में त्रिची रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में भीषण आग लगने से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है, जिसमें अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

हादसा देर रात हुआ, और अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के समय अस्पताल में मरीजों के साथ उनके तीमारदार भी मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। हादसे के बाद अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों में पैनिक फैल गया। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

यह दर्दनाक हादसा अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े करता है। घटना ने अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका की गंभीरता से समीक्षा की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें