Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Development: ग्राम गढ़ी चौखंडी की गलियों को मिलेगी नई पहचान, नोएडा प्राधिकरण ने शुरू कराया सीसी सड़क निर्माणLegal Literacy Clubs: गौतमबुद्धनगर के स्कूलों में बनेंगे विधि साक्षरता क्लब, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगी कानूनी अधिकारों की जानकारीEVM VVPAT Warehouse Inspection: डीएम मेधा रूपम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण, सभी सीसीटीवी कैमरे चालू मिलेGST Business Issues: नोएडा में आईबीए ने जीएसटी आयुक्त के सामने उठाईं कारोबारियों की समस्याएं, पंजीयन और रिफंड प्रक्रिया सरल बनाने की मांगPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी का आरोप, पांच कर्मचारी निलंबित और 18 शिकायतों पर FIRNoida Jewellery Theft: बीमार महिला की देखभाल के लिए रखी अटेंडेंट पर चोरी का आरोप, पुलिस ने जेवरात और सामान के साथ किया गिरफ्तारDiwali Bonus Fake News: सुप्रीम कोर्ट के नाम पर 5100 रुपये बोनस का फर्जी संदेश वायरल, नोएडा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमाNoida Dog Attack: ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पालतू पग डॉग की मौत पर विवाद, निवासियों ने निकाला कैंडल मार्च

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में खेत पर युवक पर तेंदुए का हमला, फावड़े से किया सामना, वन विभाग ने घेरा इलाका

Hapur News : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हरनाथपुर कोटा में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेतों की ओर जा रहे एक युवक पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। युवक ने साहस दिखाते हुए हाथ में मौजूद फावड़े से तेंदुए पर वार कर अपनी जान बचाई। हमले के बाद तेंदुआ गन्ने के खेतों में कूदकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर ग्रामीणों के साथ पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और देर शाम तक तेंदुए की तलाश जारी रही।

गांव हरनाथपुर कोटा निवासी विमल कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह सिंचाई के लिए खेतों पर जा रहा था। इसी दौरान गांव निवासी तेजपाल चौधरी के खेतों के पास अचानक एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। युवक के हाथ में फावड़ा था, जिससे उसने तेंदुए पर वार कर दिया। फावड़े पर तेंदुए के दांतों के निशान साफ नजर आ रहे थे। वार लगते ही तेंदुआ उछलकर पास के गन्ने के खेतों में चला गया। इसके बाद युवक ने भागकर गांव में सूचना दी, जिससे ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर बाबूगढ़ पुलिस को सूचना दी और वन विभाग को भी अवगत कराया। सूचना पर वन निरीक्षक मुकेश कंडपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गढ़मुक्तेश्वर और मेरठ से भी वन विभाग की अतिरिक्त टीम को बुलाया गया। देर शाम तक वन विभाग की टीम गन्ने के खेतों में तेंदुए की तलाश करती रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

वन अधिकारी मुकेश कंडपाल ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए खेत के चारों तरफ जाल लगा दिया गया है। फिलहाल तेंदुआ टीम को दिखाई नहीं दिया है, लेकिन लगातार निगरानी की जा रही है। गांव में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग सतर्कता बरत रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें