Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

हरियाणा से शराब की तस्करी कर नोएडा ला रहे दो लोगों को पकड़ा

हरियाणा से शराब की तस्करी कर नोएडा ला रहे दो लोगों को पकड़ा
आबकारी विभाग और थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस की संयुक्त के दौरान शुक्रवार रात दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।

अमर सैनी

नोएडा। आबकारी विभाग और थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस की संयुक्त के दौरान शुक्रवार रात दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। आरोपी कार की डिग्गी में शराब रखकर नोएडा ला रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

उपनिरीक्षक सोमेश कुमार ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि 29 नवंबर शाम पुलिस टीम सेक्टर-129 चौकी क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी आबकारी विभाग के प्रधान सिपाही मनोज कुमार पहुंचे और टीम के साथ वाहनों की चेकिंग करने लगे। चेकिंग के दौरान वाजिदपुर डबल सर्विस रोड की ओर से एक होंडा अमेज कार आती दिखाई दी। चेकिंग के दौरान डिग्गी खुलवाकर देखा तो डिग्गी में रखे दो गत्ते बरामद हुए। खोलकर देखा तो एक पेटी में 12 बोतल शराब और दूसरी पेटी में बीयर की 24 केन रखी थीं। ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम इंद्रेश मिश्रा मूल निवासी जिला इटावा और हाल पता सेक्टर-137 की पारस टियरा सोसाइटी बताया। वहीं दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम जितेंद्र सैनी निवासी जिला अमरोहा के गांव भानपुर वर्तमान पता सेक्टर-44 के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हरियाणा से सस्ते दाम पर शराब खरीदकर लाए थे। टीम ने इस संबंध में लाइसेंस मांगा तो आरोपी नहीं दिखा पाए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और शराब कार सहित जब्त कर ली।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें