भूखंड दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये हड़पने का आरोप

अमर सैनी

नोएडा।गांव सुल्तानपुर में 126 वर्ग मीटर का भूखंड दिलाने के नाम पर गाजियाबाद निवासी एक महिला ने पांच लोगों पर नौ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी मंजू ने न्यायालय में दिए पत्र में बताया कि उन्होंने राजू सिंह और संजय सिंह के साथ मिलकर नेन सिंह निवासी गांव सुल्तानपुर से 126 वर्ग मीटर का एक भूखंड का एग्रीमेंट 17 अक्तूबर 2020 को किया। भूखंड की कीमत 22 लाख रुपये तय की। एग्रीमेंट के दौरान नौ लाख रुपये ऑनलाइन भी ट्रांसफर कर दिया। आरोपी को यह भूखंड किसान कोटे के तहत नोएडा प्राधिकरण से पांच प्रतिशत आवासीय भूखंड की स्कीम के तहत मिला था। एग्रीमेंट के समय यह शर्त रखी गई थी नेन सिंह उस भूखंड को उन्हें या उनके साझेदारों के नाम कर देगा। शेष 13 लाख रुपये रजिस्ट्री के समय दिए जाएंगे। आरोप है कि नेन सिंह ने ऐसा नहीं किया। आरोपी ने आवंटन पत्र पूर्व में ही प्राप्त कर लिया था, लेकिन नेन सिंह ने यह बातें उनसे छिपाई। अपने घर में विवाद होने का बहाना बनाकर आरोपी उन्हें और उनके साझेदारों को टरकाता रहा। इसके बाद धोखे से आरो´पी ने उस प्लॉट को प्रॉपर्टी डीलर संतोष, आकाश और अपने पत्र कालीचरण व दामाद के साथ मिलकर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों से सेटिंग करके 26 फरवरी 2024 में अजिताब सिंह राठौर व उनकी पत्नी सुनीता को बेच दिया। पीड़िता ने जब रुपये वापस मांगे तो उन्हें धमकाया गया। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़ित को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img