Hapur News : हापुड़ में धर्म छिपाकर शादी करने वाली महिला गिरफ्तार, दो दिन बाद ही जेवर लेकर हुई थी फरार

Hapur News : हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो शादी के दो दिन बाद ही ससुराल से सोने चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई थी। जांच में पता चला है कि महिला ने अपना धर्म और पहचान छिपाकर हिंदू युवक से शादी की थी। पुलिस ने उसके कब्जे से दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और शादी में दिए गए जेवर बरामद किए हैं।

मामला लिसड़ी उर्फ भगवतीपुर गांव का है। पीड़ित विनोद कुमार ने 16 अगस्त को थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि करीब तीन महीने पहले हल्द्वानी के एक पंडित के माध्यम से रिश्ते की बात चली थी। पंडित ने गरीब परिवार की लड़की बताकर मदद के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की थी। 14 अगस्त को रामपुर के एक शिव मंदिर में विनोद की शादी सीमा नाम की युवती से करा दी गई और पंडित ने 2100 रुपये दक्षिणा ली।

शादी के बाद विनोद ने पत्नी को पायल, बालियां, चांदी का हार और सोने का मंगलसूत्र दिया था। आरोप है कि 15 अगस्त की रात लगभग दो बजे वह सभी जेवर लेकर घर से भाग गई। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि पकड़ी गई महिला का नाम मसुरा शेख है और वह पश्चिम बंगाल के कमार्पोल जिले के परुलिया कोस्टल क्षेत्र की रहने वाली है। वह सोनू शेख की बेटी है। इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड विनोद शास्त्री बताया जा रहा है जो अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img