Hapur News : हापुड़ के बाबूगढ़ में गन्ने के खेत से ग्रामीण का शव बरामद, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका

Hapur News : हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुबारकपुर सलामतपुर के बाहर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान 45 वर्षीय कुवरपाल पुत्र भरतलाल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह कुवरपाल मोटरसाइकिल लेकर घर से बिना बताए निकल गए थे। परिजनों ने सोचा कि वह किसी रिश्तेदारी में गए होंगे। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनका बेटा अंशुल जब अपने खेत पर गया तो उसने पिता का शव गन्ने के खेत में पड़ा देखा। इसके बाद उसने पीआरवी 5681 पर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक की जेब से मोबाइल और सल्फास का खाली पाउच मिला। खेत में थोड़ी ही दूरी पर एक और खाली पाउच, एक खाली गिलास और कोल्डड्रिंक की बोतल भी पड़ी मिली। पास में ही हेलमेट और अगले खेत में मृतक की बाइक खड़ी हुई मिली है। प्रथम दृष्टया मामला सल्फास जैसे जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत का प्रतीत हो रहा है।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Varanasi : सपा को माफिया की कब्र पर आंसू बहाने की फिक्र, शिक्षकों के हितों की नहीं- मुख्यमंत्री

Varanasi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी...

Lucknow : योगी सरकार मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत किसानों को देगी कृषि उपयोगी मशीनें

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये किलो में मिलेगी चीनी

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी के दामों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img