Hapur News : हापुड़ में खाद-बीज विक्रेताओं पर चला कृषि विभाग का डंडा, दो दुकानों से लिए गए 17 सैंपल

Hapur News : हापुड़ में किसानों को नकली और घटिया कृषि सामग्री से बचाने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। शनिवार शाम करीब चार बजे जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने दिल्ली गढ़ रोड पर औचक छापेमारी की। जिला कृषि अधिकारी गौरव कुमार के नेतृत्व में टीम ने दो कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण किया और वहां से खाद, बीज व कीटनाशक के कुल 17 नमूने एकत्र किए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों में रखे उत्पादों की गुणवत्ता, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री बिल और लाइसेंस से जुड़े दस्तावेजों की गहनता से जांच की। जांच में कीटनाशक अधिनियम 1968 और कीटनाशक नियमावली 1971 के प्रावधानों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित दुकानदारों को नोटिस दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि किसानों को खराब गुणवत्ता का सामान बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने बताया कि लैब से रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई भी नमूना मानक पर खरा नहीं उतरता है तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के खाद, बीज और पेस्टिसाइड विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने सभी विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि वे तय मानकों के अनुसार ही बिक्री करें। किसानों के हित को देखते हुए जिले में इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img