Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में नगर पालिका परिषद के गेट के पास नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। रविवार को कुछ लोगों की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।
पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति नशे की हालत में नाले में गिर गया होगा, हालांकि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





