Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Mathura : मथुरा में पुलिस मुठभेड़ में युवती को बहला फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mathura : मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण और धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार देर रात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी मुस्ताक उर्फ गोली को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, बुलेट बाइक, पीड़िता की मार्कशीट और फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है।

मामला मुखराई गांव से जुड़ा है जहां आरोपी पर पड़ोसी गांव की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले जाने का आरोप है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण और उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। दो अलग समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण क्षेत्र में तनाव फैल गया था और हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

रविवार रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को आरोपी की लोकेशन की सूचना मिली। पुलिस ने तहसील गोवर्धन से नगला सपेरा मार्ग पर नाले की पुलिया के पास घेराबंदी की। बुलेट बाइक से आ रहे आरोपी ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ कार्रवाई की जिसमें आरोपी घायल हो गया। घायल को पहले सीएचसी गोवर्धन ले जाया गया और बाद में जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा, तीन खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, बुलेट बाइक, ड्राइविंग लाइसेंस और 2750 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मुठभेड़ को लेकर नया मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम होने की बात कही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें