Hapur News : दौड़ लगाकर लौट रहे भाइयों से लूटपाट करने वाले दो बदमाश दबोचे

Hapur News : हापुड़ में थाना देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो भाइयों से मारपीट कर मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन, अवैध तमंचा और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद हुई है।

अमृत विहार कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि मंगलवार शाम वह अपने भाई तरुण के साथ वैशाली कॉलोनी की पक्की सड़क से होते हुए धर्मकांटा की तरफ से दौड़ लगाकर घर वापस आ रहा था। इसी दौरान असौड़ा गांव में गोशाला से करीब दो सौ मीटर पहले सामने से आई एक कार ने उन्हें रोका। कार से दो युवक उतरे और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने धक्का देकर उसके भाई का मोबाइल छीन लिया और मेरठ बुलंदशहर हाईवे की ओर मेरठ दिशा में फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले आसपास के क्षेत्र में आरोपियों की तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद थाना देहात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और गोशाला चौराहे से धनौरा की ओर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान रिंकू और विवेक के रूप में हुई, दोनों अतराड़ा गांव जिला मेरठ के रहने वाले हैं।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि आरोपियों से लूट का मोबाइल, अवैध हथियार और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर ली गई है। दोनों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img