Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीएम किसान उत्सव दिवस पर दिखाया गया लाइव प्रसारण, किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि की 24वीं किस्तBulandshahar : बुलंदशहर में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, मलबे में दबकर चाचा-भतीजे की मौत, महिला घायलHapur News : हापुड़ में सांसद चंद्रशेखर आजाद की जनसभा कल, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजामHapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Hapur News : हापुड़ में पीएम किसान उत्सव दिवस पर दिखाया गया लाइव प्रसारण, किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि की 24वीं किस्त

Hapur News : हापुड़ में शुक्रवार को पीएम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की गई। यह कार्यक्रम गुजरात के बनासकांठा में आयोजित किया गया था।

हापुड़ जनपद में कृषि विज्ञान केंद्रों और खंड विकास कार्यालयों में बड़ी संख्या में किसानों को लिंक के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। किसानों ने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

इस दौरान डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में 24वीं किस्त का हस्तांतरण किया गया। जनपद स्तर पर कृषि विज्ञान केंद्र बाबूगढ़ में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक हापुड़ योगेंद्र कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र बाबूगढ़ के प्रभारी अरविंद यादव सहित अन्य वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों का बुके देकर स्वागत किया गया।

प्रसारण के बाद वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत खेती की नवीन तकनीकों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी किसानों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें