Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसाGorakhpur : किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज लाएंगे- सीएम योगीLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेलेLucknow : पति को खोने के बाद मिला आर्थिक संबल, योगी सरकार में पेंशन से 42 लाख से अधिक महिलाओं को सहारा

हाईराइज सोसायटियों में मिल रहा लार्वा, स्वास्थ विभाग ने किया नोटिस जारी

बारिश के बीच डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ता जा रहा है। डेंगू के संदिग्ध मरीज इलाज के लिए रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं।
बारिश के बीच डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ता जा रहा है। डेंगू के संदिग्ध मरीज इलाज के लिए रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं।

अमर सैनी

नोएडा। बारिश के बीच डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ता जा रहा है। डेंगू के संदिग्ध मरीज इलाज के लिए रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसी बीच शहर के सेक्टर और हाईराइज सोसायटियों में हो रहे जलभराव से डेंगू का लार्वा पनप रहा है। इस स्थिति में सेक्टर और गांववासियों को नोटिस जारी किए गए है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोजाना निरीक्षण कर लार्वा की खोज की जा रही है। सोसायटियों के स्विमिंग पूल और बेसमेंट में जलभराव मिल रहा है। कूलर या अन्य पात्रों में भी पानी भरा रहता है। ऐसे में यहां डेंगू का लार्वा पाया जा रहा है। इसके अलावा जिले के अलग-अलग ब्लॉक के गांवों में भी डेंगू का लार्वा मिल रहा है। अधिकतर ऐसे इलाके हैं जहां, पिछली बार भी डेंगू का लार्वा मिला था और इस बार भी मिल रहा है। ऐसे में हर रविवार मच्छर पर वार स्लोगन के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
वहीं, सोसायटियों में नोटिस के साथ चालान भी काटा जा रहा है। नोएडा के सेक्टर-110 स्थित लोटस पनाश सोसाइटी में डेंगू के तीन मरीज मिल चुके हैं और दो जगह डेंगू का लार्वा पाया गया है। ऐसे में सोसाइटी के मेंटेनेंस विभाग पर 2500 का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा नोएडा और ग्रेनो की अन्य सोसाइटियां भी इसमें शामिल हैं। सेक्टर-104 स्थित एटीएस वन हैमलेट सोसाइटी में पांच जगह डेंगू का लार्वा मिला।
सेक्टर 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स, एटीएस रैपसोडी सोसाइटी व सेक्टर-121 स्थित होम्स सोसाइटी में डेंगू का लार्वा मिलने पर नोटिस। जैसी कई सोसायटियों में डेंगू का लार्वा मिला है।

डेंगू से बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान

-घर में या घर के आसपास जलभराव न होने दें।
-घर के अंदर मच्छर से बचाव के लिए उचित प्रबंध करें।
-मच्छरदानी लगाकर सोएं और दरवाजे खिड़कियां बंद रखें।
-फुल आस्तीन के कपड़े पहनें।
-सर्दी लगकर बुखार आए या बदन दर्द हो या अन्य समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह लें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *