Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

ग्रेटर नोएडा, नोएडा: थार कार के अंदर मिला युवक का शव

ग्रेटर नोएडा, नोएडा: थार कार के अंदर मिला युवक का शव
थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में बीती 3 दिसंबर को एक युवक का शव थार कार में मिला था। घटना के समय मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था।

अमर सैनी
ग्रेटर नोएडा, नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में बीती 3 दिसंबर को एक युवक का शव थार कार में मिला था। घटना के समय मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। पीएम रिपोर्ट ने परिजनों के आरोपों को नकार दिया है। दरअसल, पीएम रिपोर्ट में हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि पॉइजिंग से युवक की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है। वहीं, परिजनों ने अभी तक पुलिस से किसी भी तरह की शिकायत नहीं की है।
जानकारी के मुताबिक 3 दिसंबर की रात थाना नॉलेज पार्क पुलिस को एक थार कार शारदा पुश्ता के पास खड़ी मिली। कार के अंदर एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा था। कार अंदर से लॉक थी। पुलिस ने कार का लॉक तोड़कर बाहर निकाला और नजदीक के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में मृतक की पहचान 24 वर्षीय हर्ष शर्मा निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के आरोप गलत पाए गए। रिपोर्ट में पॉइजिंग से युवक की मौत होने की बात सामने आई है। फिर भी पुलिस युवक विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि युवक के न मिलने पर परिजनों ने घर के पास के थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवक का शव नोएडा में मिलने के बाद इसका पता चला। सूत्रों से पता चला है कि जिस दिन युवक की बॉडी मिली थी, उस दिन दोपहर के करीब 12 बजे युवक की बहन उसके संपर्क में थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने सुसाइड किया है या फिर नशा करने वाले पदार्थ की मात्रा अधिक होने से उसकी मौत हुई है।

दो साल से आ रहा था ग्रेटर नोएडा
पुलिस पूछताछ में परिजनों का कहना है कि युवक ने उन्हें बताया कि था कि वह ग्रेटर नोएडा के कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। वह पिछले करीब दो साल दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जा रहा था। पुलिस का कहना है कि युवक के बारे में परिजनों को भी ज्यादा जानकारी नहीं है। मृतक के पैरेंटस अभी तक थाने नहीं आए हैं और न ही किसी भी प्रकार की शिकायत की है। मृतक के चाचा हत्या का आरोप लगा रहे थे। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है। कई बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें