Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

गौतमबुद्ध नगर, नोएडा: महिला टीचरों को चाइल्ड केयर लीव के लिए देनी पड़ रही रिश्वत

गौतमबुद्ध नगर, नोएडा: महिला टीचरों को चाइल्ड केयर लीव के लिए देनी पड़ रही रिश्वत
गौतमबुद्ध नगर बेसिक शिक्षा विभाग पर वैसे तो आरोप लगते रहते हैं। इस बार विभाग की एक महिला टीचर ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

अमर सैनी
गौतमबुद्ध नगर, नोएडा । गौतमबुद्ध नगर बेसिक शिक्षा विभाग पर वैसे तो आरोप लगते रहते हैं। इस बार विभाग की एक महिला टीचर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। टीचर का आरोप है कि चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) के लिए उससे पैसे मांगे जा रहे हैं। कई महिला टीचरों से पैसा लेकर उनकी सीसीएल पास की गई है। जबकि कई टीचरों द्वारा पैसा न देने पर उनकी सीसीएल खारिज कर दी गई। महिला टीचर के आरोप के बाद एक बार फिर बेसिक शिक्षा विभाग सवालों के घेरे में फंस गया है। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिकायत मिलने पर जांच की बात कही है।

महिला टीचर ने पत्र में लिखा है कि उसका बच्चा बीमार था। सीसीएल लेते समय मेडिकल दस्तावेज भी जमा किए थे, लेकिन अपरिहार्य विभागीय कार्य लिखकर सीसीएल खारिज कर दी गई। जबकि अन्य महिला टीचरों की सीसीएल स्वीकृत कर दी गई। टीचर ने 22 अक्टूबर और 4 नवंबर को दो बार सीसीएल के लिए आवेदन किया था। इन तिथियों पर अन्य टीचरों की सीसीएल स्वीकृत कर दी गई। टीचर का आरोप है कि रिश्तेदारी देखकर और पैसे लेकर सीसीएल पास की जा रही है। 22 अक्टूबर से लगातार सीसीएल पास कराने के नाम पर इस तरह का खेल खेला जा रहा है। टीचर ने एक कर्मचारी पर कई आरोप भी लगाए हैं। पत्र में लिखा है कि उसके स्कूल में सात टीचर होने के बावजूद सीसीएल खारिज कर दी गई। जबकि एक स्कूल में 4 में से 2 टीचरों की सीसीएल स्वीकृत कर दी गई। उनका आरोप है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा टीचरों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। यह भेदभाव भ्रष्टाचार को साफ तौर पर उजागर कर रहा है। उन्होंने गुहार लगाई है कि संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि किसी को सीसीएल लेने के लिए पैसे न देने पड़ें।

सीसीएल पास कराने के मांगे 5 हजार रुपये
पिछले दिनों बिसरख ब्लॉक की एक शिक्षिका से सीसीएल पास कराने के लिए 5 हजार रुपये मांगे गए थे। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद विभाग की पोल खुल गई थी। अमर उजाला ने इसकी खबर भी प्रकाशित की थी। शिक्षक संघ के नेताओं ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। संबंधित व्यक्ति का ब्लॉक बदल दिया गया था। अब एक बार फिर एक शिक्षिका का पत्र सामने आया है।

शिकायत नहीं मिली
इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें