Saturday, 31 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ के पूठ गांव में मेड़ जोतने को लेकर हंगामा, ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश करने वाला गिरफ्तारLucknow : योगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सव, किसानों-व्यापारियों का होगा सम्मानLucknow : टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएंHaryana Sports Awards:  पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्थाLucknow : बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत- मुख्यमंत्रीMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दान में पारदर्शिता, सोने-चांदी की जांच के लिए लगी अत्याधुनिक मशीन

ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग की हत्या, मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया
ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में बुजुर्ग के गले और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।
मूलरूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग नंदराम ग्रेटर नोएडा गांव कुंडली में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। वह मजदूरी का परिवार का पालन पोषण करते थे। सोमवार को उनका याव जेपी अमन से गांव कुंडली की ओर जाने वाले रास्ते के पास पुलिया पर मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अवैध संबंध सहित कई पहलुओं पर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि घटना को लेकर कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मौके पर फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का मुआयना कर कुछ चीजों को कब्जे में लिया है। आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया जा रहा है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *