Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

ग्रेनो प्राधिकरण, नोएडा: दो माह में किसानों को मिलेगा आवासीय प्लॉट

ग्रेनो प्राधिकरण, नोएडा: दो माह में किसानों को मिलेगा आवासीय प्लॉट
ग्रेनो प्राधिकरण ने दस साल से आवासीय प्लॉट का इंतजार कर रहे किसानों की पात्रता सूची तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।

अमर सैनी

ग्रेनो प्राधिकरण, नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण ने दस साल से आवासीय प्लॉट का इंतजार कर रहे किसानों की पात्रता सूची तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। दो माह में उनकी पात्रता निर्धारित कर आवासीय प्लॉट आवंटित करने की योजना है। प्राधिकरण ने आवासीय प्लॉट के लिए जमीन तलाश ली है। वहीं, जिन सात गांवों में किसानों की पात्रता निर्धारित की गई है, वहां 635 किसानों को जमीन आवंटित की गई है।

प्राधिकरण की एसीईओ सौम्या श्रीवास्तव ने बताया कि विकास परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के एवज में किसानों को छह फीसदी आबादी की जमीन देने का प्रावधान है। किसान भूखंड पर मकान बनाने के साथ ही 50 फीसदी जमीन पर व्यावसायिक गतिविधि भी कर सकते हैं। वर्षों पहले जमीन अधिग्रहण करने के बाद भी प्राधिकरण चार हजार से अधिक किसानों की पात्रता सूची तैयार नहीं कर सका है। ऐसे में किसान आबादी की जमीन के लिए भटक रहे हैं। उनकी पात्रता सूची तैयार की गई, लेकिन उन्हें भी समय पर जमीन नहीं मिल सकी। जमीन न मिलने पर प्राधिकरण ने करीब चार साल पहले पात्रता सूची पर रोक लगा दी थी। इसको लेकर किसान आए दिन विरोध प्रदर्शन करते रहते हैं। किसानों की समस्याओं को देखते हुए प्राधिकरण ने अब पात्रता सूची तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। सीईओ के निर्देश पर गांववार तैयार की जा रही पात्रता सूची से चार हजार से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। प्राधिकरण ने भूखंड आवंटन के लिए करीब 78 एकड़ जमीन का लैंडबैंक तैयार कर लिया है। वहीं लीजबैक का झंझट खत्म करने के लिए प्राधिकरण ने दस गांवों का सर्वे शुरू कर दिया है। यहां गांव की परिधि के आधार पर लीजबैक के मामलों का निपटारा किया जाएगा।

533 किसानों को मिलेगा 64.7 फीसदी मुआवजा

64.7 फीसदी मुआवजा न मिलने से परेशान प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों की समस्या का भी जल्द समाधान हो जाएगा। 64.7 फीसदी मुआवजे से वंचित 533 किसानों के लिए प्राधिकरण ने जिला प्रशासन को 50 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। अब जल्द ही इन सभी किसानों को मुआवजा वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें