उत्तर प्रदेशराज्य

Greater Noida Society Fight: होली पर सोसाइटी की छत पर मारपीट, सात लोग गिरफ्तार

Greater Noida Society Fight: होली पर सोसाइटी की छत पर मारपीट, सात लोग गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित एक हाइराइज सोसाइटी में होली के दिन दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार यह घटना आम्रपाली गोल्फ होम्स किंग्स वुड सोसाइटी के एल टावर की छत पर हुई। होली के दिन कुछ अज्ञात युवक सोसाइटी के टावर की छत पर चढ़ गए थे। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें नीचे उतारने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच कुछ बैचलर्स भी वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। वायरल वीडियो में लोग एक-दूसरे को लात-घूंसे मारते और धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान छत पर काफी अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया और मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में पहले पक्ष से जयप्रताप सिंह (32), असित कुमार (23), लविश कुमार (21) और अमन (19) शामिल हैं। जयप्रताप सिंह चौडारघुनाथपुर, नोएडा के रहने वाले हैं। असित कुमार मूल रूप से मैनपुरी के नगला सेव राम के निवासी हैं और फिलहाल नयां हैबतपुर, बिसरख में रहते हैं। वहीं लविश कुमार और अमन दोनों बहलोलपुर, नोएडा के निवासी हैं।

दूसरे पक्ष से अभिषेक कुमार (25), अमिताभ त्रिपाठी (23) और नूर आलम (25) को गिरफ्तार किया गया है। अभिषेक कुमार बिहार के सिवान जिले के गडेरिया गांव के निवासी हैं और वर्तमान में आम्रपाली गोल्फ होम्स किंग्स वुड सोसाइटी में रहते हैं। अमिताभ त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के नौतनवा और नूर आलम कुशीनगर के फाजिल नगर के निवासी हैं। ये दोनों भी फिलहाल इसी सोसाइटी में रह रहे थे।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players