Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवाना

Encounter In Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, एक बदमाश को पेर में लगी गोली, तीन और भी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, एक बदमाश को पेर में लगी गोली, तीन और भी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में कार सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश को पैर में गोली लगी। जबकि 3 बदमाशों को पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से एक लाख रुपए नगद, तमंचा, कारतूस और एक कार बरामद की गई। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया- सोमवार देर रात सूरजपुर पुलिस को सूचना मिली कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले ब्रेजा कार सवार बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। ब्रेजा गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक बदमाश बृजेश के पैर में गोली लगी। उसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। जबकि 3 अन्य बदमाश भाग गए। पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर बंटी मानव और उमेश को गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल डीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया- लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश को पैर में गोली लग गई जबकि तीन अन्य को भी गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से लूट के एक लाख बरामद हुए हैं। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *