Encounter In Noida: नोएडा पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, तीन को लगी गोली

नोएडा पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, तीन को लगी गोली

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा की थाना फेस 3 पुलिस और बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी। एक बदमाश को निशानदेही के बाद गिरफ्तार किया गया। ये चारो गैंग बनाकर राह चलते लोगों से लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। इनकी पहचान धीरेंद्र उर्फ वीर सिंह उर्फ लम्बू, पुरुषोत्तम मौर्य, इमरान उर्फ चाचा को सेक्टर 63 गौतमबुद्धनगर गढ़ी गोल चक्कर के पास खाली पड़े मैदान से गिरफ्तार किया गया। वहीं सुधीर गुप्ता को पर्थला गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश गढ़ी गोल चक्कर के पास लूट की योजना बना रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को देखकर तीनों ने भागने का प्रयास किया। तीनों को घर लिया गया। जान से मारने की नीयत ने तीनों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। तीनों को मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इनके पास से तीन तमंचा और एक चोरी की बाइक मिली। ये बाइक यामाहा एमटी पुलिस स्टेशन क्राइम ब्रांच दिल्ली से चोरी की है। पकड़े गए बदमाश धीरेन्द्र , पुरषोत्तम , इमरान ने बताया कि वे लोग लूटे गए मोबाइल सुधीर को बेचते है। पुलिस ने सुधीर को पर्थला गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। इन बदमाशों के पास से 14 मोबाइल अलग-अलग कंपनियों के चोरी किए गए मोबाइल बरामद किए गए। इनसे 8 हजार रुपए नगद बरामद हुए है। उक्त बदमाश एनसीआर क्षेत्र में राह चलते लोगों से मोबाइल स्नैचिंग व चोरी करने के शातिर अपराधी थे। फिलहाल पुलिस इनका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img