Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू मेंEcotech 1 Police Arrest: दिवाली से पहले वारदात की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर युवक तमंचे के साथ गिरफ्तारGreater Noida Street Lights: दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की सड़कों और गांवों में जगमगाई रोशनीGaur City Mall Fire: गौड़ सिटी मॉल परिसर में पेड़ पर लगी झालर में आग, कर्मचारियों ने समय रहते पाया काबू

Greater Noida Murder Case: साकीपुर में नाली विवाद बना खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Greater Noida Murder Case

Greater Noida Murder Case: साकीपुर में नाली विवाद बना खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के साकीपुर गांव में बुधवार तड़के एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। नाली की सफाई और कूड़ा डालने को लेकर शुरू हुई कहासुनी अचानक खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें 25 वर्षीय युवक साजन की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार, साजन देर रात एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौटा था। इसी दौरान पड़ोसी मंगेश उर्फ टिल्लू (लगभग 31 वर्ष) के साथ पुराना विवाद एक बार फिर भड़क उठा। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच नाली और कचरा डालने को लेकर पहले भी विवाद होता रहा था, लेकिन इस बार मामला अचानक हिंसक हो गया।

आरोप है कि गुस्से में आकर मंगेश ने साजन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में साजन को तीन गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित कीं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया और आरोपी की लोकेशन ट्रैक करने में जुट गई।

पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को घेर लिया। मोजरबीयर गोलचक्कर के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध i-20 कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी मंगेश उर्फ टिल्लू घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

मौके से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और इस्तेमाल की जा रही कार बरामद की है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और फरार आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि छोटे-छोटे विवाद किस तरह गंभीर अपराध का रूप ले लेते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आपसी विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं और कानून को हाथ में लेने से बचें।

 

Encounter Greater Noida: दादरी में पुलिस मुठभेड़, लूट का वांछित आरोपी शाकिर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें