Greater Noida Encounter: ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़:पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल

रिपोर्ट: अमर सैनी

सेंट्रल नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, तो वहीं दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। दरअसल, बीती रात थाना बिसरख पुलिस द्वारा चेकिंग की जा थी ,इसी दौरान एक अपाचे मोटरसाइकिल जिसपर 02 संदिग्ध व्यक्ति सवार थे को एटीएस गोल चक्कर पर रूकने का इशारा किया गया, किन्तु वह नहीं रुके और तेज रफ्तार से यूटर्न लेकर जलपुरा पुस्ता की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर उन बदमाशों की मोटरसाइकिल रास्ता खराब होने के कारण फिसलकर गिर गई और मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध असलहा से फायर करने लगे। पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की गई। इसी दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img