Greater Noida Crime: गंग नहर से युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Greater Noida Crime: गंग नहर से युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के रामपुर जागीर गांव निवासी 26 वर्षीय रविंद्र चेचई उर्फ गोलू का शव सोमवार को दनकौर क्षेत्र स्थित गंग नहर से बरामद किया गया। युवक रविवार दोपहर से लापता था और पुलिस व एनडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी। परिजनों ने चार लोगों पर हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार रविंद्र रविवार को अपने दोस्तों के साथ खेत की ओर गया था। शाम के समय सूचना मिली कि वह खेरली नहर में डूब गया है। इसके बाद पुलिस और एनडीआरएफ ने देर रात तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह दोबारा शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान घटना स्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर चांगोली के पास उसका शव बरामद किया गया।

मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है। परिजनों का आरोप है कि शव पर हाथ-पैर में चोट के निशान थे और नाक से खून निकल रहा था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि रविंद्र अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था और तैरकर नहर पार करने की शर्त के दौरान हादसा हुआ हो सकता है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार चौहान ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट व शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Delhi Firing: करोल बाग में देर रात ताबड़तोड़ गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img