Noida Traffic: सिटी बसें बनीं जाम की वजह, तय स्टॉप नहीं होने से बढ़ रही परेशानी

Noida Traffic: सिटी बसें बनीं जाम की वजह, तय स्टॉप नहीं होने से बढ़ रही परेशानी

नोएडा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई सिटी बसें अब कई इलाकों में ट्रैफिक जाम का कारण बन रही हैं। बसों के रूट और स्टॉप का अंतिम निर्धारण नहीं होने के कारण चालक सड़क पर कहीं भी बस रोककर सवारी बैठा रहे हैं, जिससे व्यस्त मार्गों पर जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

विश्वकर्मा रोड, मॉडल टाउन और बॉटनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाने वाले मार्गों पर सुबह के समय सबसे अधिक समस्या देखने को मिल रही है। यात्री संख्या कम होने के कारण चालक सड़क पर ही बस रोक देते हैं, जिससे पीछे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सिटी बसों का आकार बड़ा होने के कारण यूटर्न लेने में भी अधिक समय लगता है और कई बार पूरी लेन बाधित हो जाती है। वर्तमान में संचालित बसों में 41 सीटें हैं, जिससे उनका संचालन सामान्य यातायात पर अधिक प्रभाव डाल रहा है।

नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि बस रूट का सर्वे अंतिम चरण में है। सर्वे पूरा होने के बाद सभी बसों का संचालन तय रूट और निर्धारित बस स्टॉप के अनुसार किया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img