Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Greater Noida Water Bill: पानी के बिल के ब्याज पर 40% छूट का आज आखिरी मौका, 1 जुलाई से कम होगा लाभ

Greater Noida Water Bill: पानी के बिल के ब्याज पर 40% छूट का आज आखिरी मौका, 1 जुलाई से कम होगा लाभ

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जल शुल्क के बकाए पर ब्याज में 40 प्रतिशत की छूट प्राप्त करने के लिए 30 जून को अंतिम तिथि घोषित की है। इसके बाद एक जुलाई से यह छूट घटकर 30 प्रतिशत रह जाएगी। प्राधिकरण ने बकायेदारों से अपील की है कि वे समय रहते एकमुश्त भुगतान कर योजना का लाभ उठाएं।

प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक में तीन माह के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू की गई थी। इसके तहत 30 जून तक ब्याज पर 40 प्रतिशत, 31 जुलाई तक 30 प्रतिशत और 31 अगस्त तक 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके बाद यह योजना स्वतः समाप्त हो जाएगी।

प्राधिकरण के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के आवंटियों पर करीब 290 करोड़ रुपये का जल शुल्क बकाया है। इसमें बिल्डर सोसाइटियों पर लगभग 146 करोड़ रुपये, आवासीय आवंटियों पर 65 करोड़ रुपये, संस्थागत श्रेणी पर 50 करोड़ रुपये, उद्योगों पर 14.61 करोड़ रुपये और आवासीय समितियों पर करीब 10 करोड़ रुपये का बकाया शामिल है। शेष राशि आईटी और व्यावसायिक श्रेणी के आवंटियों पर है।

प्राधिकरण ने यह भी बताया कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एनजी रवि कुमार की पहल पर इस वर्ष जल शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि पिछले वर्षों में हर साल 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाती रही थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें