Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बदलाव अभियान: प्लास्टिक उपयोग कम करने के लिए लोगों को किया जागरूक

Noida NCR News in Hindi

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बदलाव अभियान: प्लास्टिक उपयोग कम करने के लिए लोगों को किया जागरूक

नोएडा। “बदलाव: हम प्लास्टिक का उत्पादन, उपभोग और निपटान कैसे करते हैं, इसे नए सिरे से सोचें, यह हमारी जिम्मेदारी है!” के तहत ग्रेटर नोएडा में आठ से 16 दिसंबर 2025 तक नौ दिवसीय जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को दैनिक जीवन में जिम्मेदार प्लास्टिक उपयोग और उचित अपशिष्ट प्रबंधन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस पहल को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और एनजीओ ‘नेचर बॉडीज’ ने संचालित किया। इसके अलावा सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन (CEE), एचडीएफसी बैंक और ब्लू प्लैनेट एनवायरनमेंटल सोल्यूशन ने भी अभियान में सहयोग दिया।

अभियान के दौरान 20 रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन्स (RWA), 50 बाजारों और सार्वजनिक स्थलों, 4 स्कूलों, 2 अस्पतालों, 10 उद्योगों और 2 बल्क वेस्ट जनरेटर्स (BWG)/होटलों में 250 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के जरिए 1 लाख से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाया गया। नुक्कड़ नाटक, माइम शो, रैलियाँ, रोड शो, थीम आधारित नृत्य प्रस्तुतियाँ, क्विज़, घर-घर संवाद और स्वच्छता अभियान जैसी गतिविधियों ने लोगों को रोचक तरीके से शिक्षित किया।

अभियान में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक से बचाव, गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण, कचरा फैलाने से रोकथाम और स्वच्छ परिवेश बनाए रखने जैसे सरल उपायों पर जोर दिया गया। “हरा गीला, नीला सूखा” और “गीला कचरा, सूखा कचरा। कचरे के दो प्रकार” जैसे संदेशों से समुदायों को कचरा पृथक्करण समझाने में मदद मिली। स्थानीय दुकानदारों और विक्रेताओं ने अपनी भागीदारी दिखाई और प्लास्टिक उपयोग कम करने के लिए अपने आसपास सफाई का ध्यान रखा। शहर के बाजारों में टिकाऊ विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए 500 से अधिक कपड़े के थैले वितरित किए गए।

चौधरी केशराम इंटर कॉलेज, इकोटेक-3 में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने लगभग 70 किलोग्राम कचरा एकत्र किया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी, प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, सहायक प्रबंधक कुलदीप शर्मा और सहायक प्रबंधक गौरव बघेल ने इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने दुकानदारों और विक्रेताओं से अपील की कि वे अपनी दुकानों पर डस्टबिन रखें और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ और हरित बनाए रखना सभी का सामूहिक कर्तव्य है और निवासियों से शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की भी अपील की गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें