Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Greater Noida Accident: कार ने पैदल जा रहे प्रोफेसर को कुचला, मौके पर मौत

Noida NCR News in Hindi

Greater Noida Accident: कार ने पैदल जा रहे प्रोफेसर को कुचला, मौके पर मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रहे प्रोफेसर की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सेक्टर बीटा-1 के गेट नंबर-1 के सामने हुई, जहां एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस के अनुसार, राजेंद्र भट्ट ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा-1 स्थित ऐसोटेक स्प्रिंगफील्ड सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह नॉलेज पार्क स्थित एक कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे और शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। 28 फरवरी को वह सेक्टर बीटा-1 के गेट नंबर-1 के समीप पैदल जा रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रोफेसर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मृतक के परिजनों की ओर से उनके साले अनिल कुमार धर ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें