Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

गोविंदपुरा अग्निकांड पर डॉ. अनिल गोयल ने गहरा शोक व्यक्त किया, अवैध लिथियम बैटरी निर्माण इकाइयों पर सख्त कार्रवाई की मांग की

गोविंदपुरा अग्निकांड पर डॉ. अनिल गोयल ने गहरा शोक व्यक्त किया, अवैध लिथियम बैटरी निर्माण इकाइयों पर सख्त कार्रवाई की मांग की

रिपोर्ट: रवि डालमिया

आज कृष्णा नगर के गोविंदपुरा क्षेत्र में एक बिल्डिंग में अवैध रूप से संचालित लिथियम बैटरी निर्माण फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना में 2 लोगों की दर्दनाक मृत्यु और 3 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. अनिल गोयल ,राजू सचदेवा जगतपुरी पार्षद और शाहदरा साउथ एमसीडी के डिप्टी चेयरमैन ने गहरा शोक एवं चिंता व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

डॉ. अनिल गोयल ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह फैक्ट्री गोविंदपुरा की एक रिहायशी बिल्डिंग में अवैध रूप से संचालित की जा रही थी, जहां पावर बैंक, लैपटॉप और अन्य लिथियम बैटरियों का निर्माण 60-70 कर्मचारियों द्वारा बिना किसी सुरक्षा मानकों और औद्योगिक लाइसेंस के किया जा रहा था। इस तरह की लापरवाही न केवल मजदूरों की जान के लिए खतरा है, बल्कि पूरे क्षेत्र के निवासियों की सुरक्षा को भी खतरे में डालती है।

डॉ. गोयल ने कहा,
“यह घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। अब समय आ गया है कि ऐसी अवैध और खतरनाक फैक्ट्रियों को तत्काल बंद कराया जाए। जिम्मेदार व्यक्तियों और फैक्ट्री संचालकों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। हम सभी चाहते हैं कि विकास हो, लेकिन विकास की आड़ में लोगों की जान से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।”

उन्होंने राहत की बात बताते हुए कहा कि घटना के तुरंत बाद पुलिस, दमकल विभाग और IGL की टीमें महज 5 मिनट में मौके पर पहुंच गईं, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पाया और एक बड़े हादसे को टालने में सफलता प्राप्त की। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों और दमकल कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

डॉ. गोयल ने कहा कि वे इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों एवं संबंधित विभागों से बात कर अवैध रूप से संचालित खतरनाक इकाइयों की तत्काल पहचान कर उन्हें बंद कराने की प्रक्रिया तेज करवाएंगे। इसके साथ ही क्षेत्र में ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील भी क्षेत्रवासियों से की, ताकि कृष्णा नगर क्षेत्र को सुरक्षित, स्वच्छ और रहने योग्य बनाया जा सके।

“जनता की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करता हूं कि इस घटना की गहन जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।” – डॉ. अनिल गोयल

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें