Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Fire: शाहदरा के ओल्ड गोविंदपुरा में चार मंजिला इमारत में भीषण आग, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Delhi Fire: शाहदरा के ओल्ड गोविंदपुरा में चार मंजिला इमारत में भीषण आग, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले के जगतपुरी स्थित ओल्ड गोविंदपुरा इलाके में बीती रात एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इमारत में रहने वाले लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त इमारत में कुल दस लोग मौजूद थे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 9 गाड़ियां और जगतपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

दमकल कर्मियों और स्थानीय निवासियों की मदद से छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन चार लोग पहली मंजिल पर फंसे रह गए। दमकलकर्मी किसी तरह आग पर काबू पाकर इमारत में दाखिल हुए और चारों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो—तनवीर (28 वर्ष) और नुसरत—को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से झुलसे फैजल और 18 वर्षीय आसिफ को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि रात करीब 8:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर विभाग के अधिकारी दीपक हुड्डा के अनुसार, मौके की स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण थी क्योंकि दमकल की गाड़ियां संकरी गली में अंदर नहीं जा सकती थीं। फायर पाइपों को मेन रोड से जोड़कर पानी अंदर पहुंचाया गया। पहले ऊपरी मंजिलों पर फंसे छह लोगों को रेस्क्यू किया गया। जांच के दौरान यह सामने आया कि इमारत की पहली मंजिल पर मोबाइल की लिथियम बैटरियों का एक गोदाम था और आग की शुरुआत वहीं से हुई थी। दमकल विभाग को आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें