उत्तर प्रदेश : हापुड़ में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में दुप्पटे के फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Hapur News : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में पबला रोड स्थित दिनेश नगर आवासीय कॉलोनी में बुधवार की सुबह विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में दुप्पटे के फंदे पर शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के परिजन को पुलिस ने सूचना दे दी है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका निधि राणा कुछ समय से दिनेश नगर आवासीय कॉलोनी में स्थित टॉवर नंबर 32 में किराए के मकान में अपनी एक पुत्री 11 वर्षीय सिया और 5 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ के रहती थीं। बुधवार की सुबह निधि अपने दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि वापस घर आकर उसने अपने चुन्नी के दुप्पटे से फांसी का फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली।

क्या बोली पुलिस

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए है। मृतका निधि का अपने पति पुनीत बजाज से काफी समय से न्यायालय में वाद चल रहा था। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img