Noida: औद्योगिक इकाई शुरू न करने वाले आवंटियों पर प्राधिकरण सख्त, नोटिस जारी होंगे

Noida: औद्योगिक इकाई शुरू न करने वाले आवंटियों पर प्राधिकरण सख्त, नोटिस जारी होंगे

नोएडा। यमुना सिटी में भूखंड आवंटन के बावजूद औद्योगिक इकाई का निर्माण शुरू नहीं करने वाले आवंटियों के खिलाफ प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है। ऐसे सभी आवंटियों की सूची तैयार की जा रही है और तय समयसीमा में इकाई शुरू न करने पर उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे।

जिले में इस समय मेडिकल डिवाइस, अपैरल, हस्तशिल्प, टॉय और एमएसएमई समेत पांच औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं। वहीं औद्योगिक सेक्टर-24, 24ए, 28, 29, 30 और 33 में अब तक तीन हजार से अधिक भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर केवल 32 कंपनियों के संचालन का ही दावा किया जा रहा है।

प्राधिकरण ने चालू वर्ष के अंत तक करीब 180 औद्योगिक इकाइयों को शुरू कराने का लक्ष्य तय किया है। इसी क्रम में उन आवंटियों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने भूखंड की रजिस्ट्री तो करा ली है, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया।

इसके अलावा चेकलिस्ट पूरी होने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं कराने वाले 91 आवंटियों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। प्राधिकरण इन भूखंडों का आवंटन निरस्त करने पर भी विचार कर रहा है। इससे पहले 39 भूखंडों का आवंटन पहले ही रद्द किया जा चुका है।

प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह ने कहा कि शहर में औद्योगिक गतिविधियों को तेज करना प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img