Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Train Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामदMedical Negligence: ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्तीInvestment Fraud: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला से 5.87 लाख रुपये की ठगीStolen Steel Theft: चोरी का सरिया गाजियाबाद के कबाड़ी को बेचते थे बदमाश, पूछताछ में 16 वारदातों का खुलासाHit and Run: ग्रेटर नोएडा में छह साल पुरानी सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज, बाइक सवार युवक की हुई थी मौतIllegal Weapon: ग्रेटर नोएडा के शारदा गोलचक्कर पर अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारPolice Encounter: नोएडा के सेक्टर-58 में दिल्ली के बदमाश का हाफ एनकाउंटर, चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हज यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, मची चीख-पुकार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हवा हवाई रेस्टोरेंट से करीब तीन किलोमीटर पहले हज यात्रियों से भरी मिनी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हवा हवाई रेस्टोरेंट से करीब तीन किलोमीटर पहले हज यात्रियों से भरी मिनी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई

अमर सैनी

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हवा हवाई रेस्टोरेंट से करीब तीन किलोमीटर पहले हज यात्रियों से भरी मिनी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और 1018 सेवा की तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय हज यात्रियों से भरी मिनी बस दिल्ली एयरपोर्ट जा रही थी। इस दौरान मेरठ एक्सप्रेस वे पर हवा हवाई रेस्टोरेंट से करीब तीन किलोमीटर पहले हादसे का शिकार हो गए। घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बस चालक जाहिद, इदरीश, सबीना, अजीम, मेनुजिदीन को सीएचसी मोदीनगर में भर्ती कराया गया।इसके अलावा नहिना, सलीम, आरिफ, वारिस, तसलीम, सलीम, अजीम और इस्तिकार को सीएससी डासना में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक सभी यात्री ग्राम जीतपुर तहसील नगीना जिला बिजनौर से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर जयविंदर सिंह ने बताया कि रात साढ़े तीन बजे बस दुर्घटना की सूचना मिली। तत्काल 108 सेवा की तीन एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। साथ ही सभी यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *