Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Free Fire बना खतरा, सलमान खान से मिलने मुंबई पहुंच गए सदर बाजार के तीन स्कूली बच्चे

Free Fire बना खतरा, सलमान खान से मिलने मुंबई पहुंच गए सदर बाजार के तीन स्कूली बच्चे

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 10 से 13 साल की उम्र के तीन स्कूली बच्चे अचानक लापता हो गए। परिवार ने जब बच्चों को घर पर नहीं पाया तो चिंता गहराई और जल्द ही पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन इस मामले ने तब चौंका दिया जब सामने आया कि ये तीनों बच्चे मशहूर अभिनेता सलमान खान से मिलने के इरादे से दिल्ली से मुंबई रवाना हो गए थे, वो भी बिना टिकट और बिना किसी को बताए।

यह पूरी घटना 25 जुलाई की है। दोपहर करीब 11 बजे स्कूल से लौटने के बाद तीनों बच्चों ने घर पर बैग रखा और फिर चुपचाप निकल गए। इनमें से एक बच्चे ने अपने परिवार के लिए एक चिट्ठी छोड़ी, जिसमें लिखा था कि वह सलमान खान से मिलने मुंबई जा रहा है। जैसे ही परिजनों को इस चिट्ठी की जानकारी मिली, उन्होंने सदर बाजार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी और तकनीकी निगरानी के साथ अपनी टीमें मुंबई के लिए रवाना कर दीं।

जांच में सामने आया कि तीनों बच्चे मोबाइल पर Free Fire गेम खेलने के आदी थे। गेम खेलते समय उनकी पहचान ‘वाजिद’ नाम के एक अनजान ऑनलाइन प्लेयर से हुई, जो खुद को औरंगाबाद, जालौन का निवासी बताता था। वाजिद ने दावा किया कि वह पहले सलमान खान और शाहरुख खान से मिल चुका है और वह इन बच्चों को भी उनसे मिलवा सकता है। बच्चों ने इस पर विश्वास कर लिया और उसने उन्हें मुंबई आने के लिए उकसाया।

बच्चों ने मिलकर योजना बनाई, जिसमें चौथा साथी भी शामिल था, लेकिन वह समय पर तैयार नहीं हो सका। तीनों लड़कों ने अपनी जेब में जमा किए ₹1000 लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का रुख किया और स्टेशन पर पता करके मुंबई जाने वाली ट्रेन की जनरल बोगी में सवार हो गए। यात्रा के दौरान बच्चों ने परिवार से मोबाइल पर संपर्क में रहने की कोशिश की, लेकिन कुछ समय बाद उनका मोबाइल बंद हो गया, जिससे चिंता और बढ़ गई।

थाना प्रभारी सहदेव तोमर और चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर आकाशदीप लगातार रेलवे सुरक्षा बल और मुंबई पुलिस के संपर्क में रहे। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन और ट्रेन मूवमेंट का सहारा लेकर बच्चों की ट्रैकिंग शुरू की। घंटों की कड़ी मेहनत और सतर्क निगरानी के बाद तीनों बच्चों को मुंबई से ढूंढ़ निकाला गया और सकुशल दिल्ली लाया गया।

पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे Free Fire गेम खेलते हुए वाजिद से जुड़े और उसी के झांसे में आकर यह कदम उठाया। उनका विश्वास था कि वाजिद उन्हें उनके फेवरेट स्टार से मिलवा देगा। यह जानकर पुलिस और परिजन हैरान रह गए कि एक ऑनलाइन गेम का साथी इतने मासूम बच्चों को बहकाकर उन्हें बिना किसी भय के घर छोड़ने और लंबी यात्रा करने के लिए प्रेरित कर सकता है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें