Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Faridabad Crime: फरीदाबाद में ओयो होटल हत्याकांड सुलझा, दिल्ली निवासी आरोपी दीपक गिरफ्तार

Faridabad Crime: फरीदाबाद में ओयो होटल हत्याकांड सुलझा, दिल्ली निवासी आरोपी दीपक गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में स्थित एक ओयो होटल में दिल्ली की रहने वाली युवती शीबा की हत्या मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक को दिल्ली के बदरपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा करने की कोशिश में जुटी है।

यह सनसनीखेज मामला 25 जुलाई, गुरुवार की रात का है, जब फरीदाबाद की आईपी कॉलोनी स्थित एक होटल में दिल्ली की रहने वाली 33 वर्षीय युवती शीबा मृत अवस्था में पाई गई थी। शुक्रवार सुबह सेक्टर-31 थाना पुलिस को सूचना मिली कि होटल के एक कमरे में एक युवती का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव की पहचान शीबा निवासी मोहन बाबा नगर, बदरपुर, दिल्ली के रूप में हुई।

शीबा एक निजी बैंक में इंश्योरेंस एडवाइजर के पद पर कार्यरत थीं और नीलम-बाटा रोड पर स्थित ब्रांच में काम करती थीं। वह तीन बहनों में दूसरी थीं और अविवाहित थीं। शीबा के पिता का देहांत करीब 20 साल पहले हो गया था और परिवार में कोई भाई नहीं है। मां रजिया के साथ रहते हुए शीबा ही पूरे परिवार का सहारा थीं और मां की देखभाल के लिए उन्होंने अब तक शादी नहीं की थी।

पुलिस को दी शिकायत में शीबा की मां ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि उनकी गली में रहने वाला युवक दीपक ने ही उनकी बेटी को धोखे से होटल ले जाकर उसकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि गुरुवार सुबह शीबा रोज की तरह ऑफिस के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी, जिस कारण परिजनों को चिंता हुई। बाद में पुलिस से मिली सूचना ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया।

आरोपी दीपक की पहचान शीबा के पड़ोसी के रूप में हुई है, जो मोहन बाबा नगर, बदरपुर में अपने परिवार के साथ रहता है। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे, लेकिन क्या उनके बीच कोई प्रेम संबंध था या विवाद, इस बात की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीपक ने किसी निजी कारण या आपसी झगड़े में यह घातक कदम उठाया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी या यह वारदात अचानक किसी झगड़े का नतीजा थी।

क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली के बदरपुर इलाके में छापेमारी कर आरोपी दीपक को दबोचा। फिलहाल पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा सके। पुलिस यह भी जानना चाहती है कि घटना के समय होटल स्टाफ की भूमिका क्या थी और क्या किसी तीसरे व्यक्ति की भी इसमें कोई संलिप्तता है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें