Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi: न्यू अशोक नगर में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, संदिग्ध संबंधों और पारिवारिक तनाव की आशंका

Delhi: न्यू अशोक नगर में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, संदिग्ध संबंधों और पारिवारिक तनाव की आशंका

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मृतका की पहचान 37 वर्षीय तबस्सुम पत्नी असमत अली के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर स्थित मौलरबंद मुख्य बाजार की निवासी थीं। तबस्सुम ने न्यू अशोक नगर स्थित अपने किराए के फ्लैट में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना की जानकारी न्यू अशोक नगर थाना पुलिस को पीसीआर कॉल के माध्यम से मिली। कॉल मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन फ्लैट (प्रथम तल, ए-435) अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन असफल रहने पर फायर ब्रिगेड की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य दिल दहला देने वाला था — तबस्सुम पंखे से लटकी हुई थीं। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया और परिजनों को सूचना दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तबस्सुम पिछले 7-8 वर्षों से अपने पति असमत अली से अलग रह रही थीं। उनकी बेटी नाज़िया परवीन ने पुलिस को बताया कि तबस्सुम का एक व्यक्ति विशाल गुप्ता से संबंध था, जिसने वह फ्लैट किराये पर लिया हुआ था। विशाल के साथ तबस्सुम का रिश्ता कितना गहरा था, इस पर अभी जांच चल रही है, लेकिन पुलिस को संदेह है कि दोनों के बीच हाल ही में कोई विवाद या कहासुनी हुई थी, जिसके चलते तबस्सुम ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फ्लैट से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों को जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने BNSS की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट के बाद आत्महत्या के कारणों को लेकर और स्पष्टता मिलेगी। पुलिस विशाल गुप्ता से भी पूछताछ करने की तैयारी में है, ताकि यह जाना जा सके कि आत्महत्या से पहले दोनों के बीच क्या बातचीत या मुलाकात हुई थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार तबस्सुम शांत स्वभाव की महिला थीं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह मानसिक रूप से परेशान नजर आ रही थीं। हालांकि यह परेशानी किस वजह से थी, इस पर परिजन भी कुछ साफ नहीं कह पा रहे हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें