दिल्ली में हुई बारिश से तीन लोगों की और मौत, बिल्डिंग के गड्ढे में पानी भरने से मरे मजदूर

दिल्ली में हुई बारिश से तीन लोगों की और मौत, बिल्डिंग के गड्ढे में पानी भरने से मरे मजदूर

वसंत विहार इलाके में एक निर्माण स्थल पर गिरी दीवार के मलबे से तीन मजदूरों के शव निकाले गए हैं। कल निर्माणाधीन दीवार ढह गई थी। सुबह साढ़े पांच बजे दमकल विभाग को घटना की सूचना मिली थी। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मलबे से तीन मजदूरों के शव निकाले गए हैं। इनमें से दो की पहचान 19 साल के संतोष कुमार यादव और 38 साल के संतोष के रूप में हुई है। तीसरे मजदूर की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मलबे को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया और शवों को निकालने के लिए नींव के गड्ढे से पानी निकाला गया। उन्होंने बताया कि शवों को सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया है। मलबे में किसी के फंसे होने की आशंका को देखते हुए तलाशी अभियान चल रहा है। राहत बचाव के काम में एनडीआरएफ की टीम भी जुटी है। बताया जा रहा है कि वसंत विहार में एक इमारत का निर्माण हो रहा है, जिसके बेसमेंट के लिए काफी खुदाई की गई थी।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img