Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू मेंEcotech 1 Police Arrest: दिवाली से पहले वारदात की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर युवक तमंचे के साथ गिरफ्तारGreater Noida Street Lights: दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की सड़कों और गांवों में जगमगाई रोशनीGaur City Mall Fire: गौड़ सिटी मॉल परिसर में पेड़ पर लगी झालर में आग, कर्मचारियों ने समय रहते पाया काबू

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में प्लॉटिंग के विवाद को लेकर फायरिंग, वीडियो वायरल, इन पर लगा आरोप…

Hapur News : जिले में शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जहां कपूरपुर थाना क्षेत्र के हापुड़-बुलंदशहर बाईपास पर आवासीय कॉलोनी की प्लॉटिंग को लेकर विवाद हो गया। किसान अभय राणा उर्फ लाला जमीन पर कॉलोनी काट रहे थे। वार्ड नंबर 19 से जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता सुमित सिसौदिया ने वहां पहुंचकर रुपयों की मांग की।इस दौरान किसान लाला के साथ मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर जिला पंचायत अध्यक्ष के देवर ललित नागर मौके पर आए। आरोप है कि भाजपा नेता के निजी गनर ने कई राउंड फायरिंग की। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार गांव छज्जूपुर के किसान अभयराणा उर्फ लाला की थाना कपूरपुर क्षेत्र के हापुड़-बुलंदशहर बाईपास पर जमीन है। इस जमीन में वह आवासीय भवन बनाने के साथ प्लाटिंग कर रहा है। शुक्रवार को किसान कुछ साथियों के साथ वहां मौजूद था, इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष के देवर ललित नागर और जिला पंचायत सदस्य सुमित सिसोदिया अपने गनर के साथ कार से वहां पर पहुंचे। इनके कहने पर जिला पंचायत के कर्मचारियों ने उस जमीन पर बोर्ड लगा दिया। बोर्ड पर लिखा गया कि उसके द्वारा की जा रही प्लाटिंग अवैध है। इस की जानकारी पर किसान व उसके साथियों ने बोर्ड लगाने का विरोध किया। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में ललित नागर के सिर में गंभीर चोट लग गई। आरोप है कि ललित नागर के किसी गनर ने किसान व उसके पक्ष के लोगों पर फायरिंग की। इसका वीडियो घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गया।

क्या बोले अफसर

भाजपा नेता सुमित सिसौदिया का कहना है कि उनका एक परिचित प्लॉट खरीदने गया था। वहां विवाद हो गया और मारपीट में ललित नागर घायल हो गए। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि जमीन पर बोर्ड लगाने को लेकर कहासुनी हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और फायरिंग की जांच कर रही है। उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें