उत्तर प्रदेश : जर्मनी के किसानों का प्रतिनिधिमंडल ऑर्गेनिक खेती के गुर सीखने बुलंदशहर पहुंचा

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) ऑर्गेनिक खेती की बारीकी से जानकारी और ट्रेनिंग लेने के लिए सोमवार को जर्मनी के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल बुलंदशहर पहुंचा। जनपद के गांव बीहटा में पदम श्री अवार्ड प्राप्त जैविक किसान भारत भूषण त्यागी ने जर्मन के किसानों को ऑर्गेनिक खेती की बारीकियां समझते हुए एक ही खेत में बहु फसल पैदा करने की जानकारी दी।

गन्ने की खेती का अवलोकन किया

पदमश्री भारत भूषण त्यागी ने बताया कि जर्मन संघीय खाद्य एवं कृषि मंत्रालय की राज्य सचिव सिल्विया बेंडर के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल बीहटा गांव एक दिवसीय दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल में जर्मनी के प्रमुख कृषि संस्थानों के अध्यक्ष, वैज्ञानिक और विशेषज्ञ शामिल थे। इनमें कृषि एवं खाद्य संघीय कार्यालय की अध्यक्ष डॉ. मार्गरेटा बुनिंग-फ़ेसेल, फ्रेडरिक-लोफ्लर-इंस्टिट्यूट की अध्यक्ष प्रो. डॉ. क्रिस्टा कुह्न और मैक्स रूबनर-इंस्टीट्यूट की अध्यक्ष प्रो. डॉ. तानजा श्वार्टल प्रमुख थीं। प्रतिनिधिमंडल ने पद्मश्री भारत भूषण त्यागी के ऑर्गेनिक फार्म का दौरा किया। उन्होंने यहां जैविक पद्धति से की जा रही गन्ने की खेती का अवलोकन किया।

ऑर्गेनिक फार्मिंग की बारीकियां

जर्मनी प्रतिनिधिमंडल ने आम, लहसुन, प्याज, चना, मूली और गोभी जैसी विभिन्न फसलों की पैदावार बढ़ाने और बहुफसली खेती की जानकारी भी ली। सिल्विया बेंडर ने कहा कि वह जर्मनी में किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करने का काम कर रही हैं।‌ इसी उद्देश्य वह भारत में ऑर्गेनिक फार्मिंग की बारीकियां से तकनीकी सीख रहीं है और ऑर्गेनिक खेती करने के लिए जानकारी जुटा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरे से प्राप्त जानकारी का उपयोग जर्मनी के किसानों को नई दिशा देने में किया जाएगा। चौधरी नरेंद्र त्यागी, नकुल त्यागी, दीपक त्यागी आदि किसान रहे।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img