Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बिजली संकट को लेकर NPCL कार्यालय के बाहर किसानों का धरना प्रदर्शन

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बिजली संकट को लेकर NPCL कार्यालय के बाहर किसानों का धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा: जिले में बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर किसानों ने नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने बिजली के बढ़ते बिलों और मीटरों की तेज गति को लेकर नाराजगी जताई। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय के बाहर दरिया बिछाकर बैठने का फैसला किया और अधिकारियों से मिलने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि बिजली के मीटर तेज गति से चल रहे हैं, जिससे उनके बिल अत्यधिक बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। किसानों ने बिजली कटौती और खराब आपूर्ति की समस्याओं को भी उठाया। किसानों का दावा है कि NPCL कार्यालय के पास एक किसान के साथ मारपीट की गई, जिससे किसानों में रोष फैल गया। इसी के चलते वे धरने पर बैठने को मजबूर हुए।

धरना स्थल पर पुलिस प्रशासन भी पहुंचा और किसानों को कार्यालय के दरवाजे पर ही रोक दिया। हालांकि, किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही अधिकारियों से मुलाकात करेगा। बैठक के नतीजों के आधार पर धरना खत्म करने का फैसला लिया जाएगा। इस प्रदर्शन का नेतृत्व डॉ. रुपेश वर्मा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी समस्याओं को लेकर लगातार प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही बिजली बिल और आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का हल नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। किसानों के इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अब यह देखना होगा कि अधिकारियों से बातचीत के बाद इस धरने का क्या नतीजा निकलता है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img