Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू मेंEcotech 1 Police Arrest: दिवाली से पहले वारदात की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर युवक तमंचे के साथ गिरफ्तारGreater Noida Street Lights: दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की सड़कों और गांवों में जगमगाई रोशनीGaur City Mall Fire: गौड़ सिटी मॉल परिसर में पेड़ पर लगी झालर में आग, कर्मचारियों ने समय रहते पाया काबू

Faridabad Crime: फरीदाबाद में प्राचीन हनुमान मंदिर से 4 किलो चांदी का मुकुट चोरी, 10 लाख का नुकसान

Faridabad temple theft, Hanuman mandir robbery, silver crown stolen

Faridabad Crime: फरीदाबाद में प्राचीन हनुमान मंदिर से 4 किलो चांदी का मुकुट चोरी, 10 लाख का नुकसान

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद हरियाणा के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई है, जहां एनआईटी एक नंबर में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। बीती रात मंदिर में घुसे अज्ञात चोर हनुमान जी का लगभग 4 किलो वजनी चांदी का मुकुट चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए मुकुट की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, लेकिन इसके बावजूद अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना के बाद मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हालांकि चोरी को 36 से 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी रोष और असुरक्षा की भावना देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का केंद्र है और इस तरह की चोरी से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

स्थानीय निवासियों और मंदिर के पंडितों का आरोप है कि अभी तक पुलिस की ओर से न तो कोई ठोस कार्रवाई दिखाई दी है और न ही उन्हें किसी तरह का आश्वासन दिया गया है। इस घटना ने एक बार फिर चोरों के बढ़ते हौसलों और इलाके में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन फिलहाल मंदिर परिसर में सन्नाटा और लोगों में नाराजगी का माहौल बना हुआ है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें