Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

Faridabad Robbery Case: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लूट में चौथा आरोपी गिरफ्तार, 11.30 लाख रुपये बरामद

Faridabad robbery case, Delhi Mumbai Expressway loot

Faridabad Robbery Case: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लूट में चौथा आरोपी गिरफ्तार, 11.30 लाख रुपये बरामद

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई 12 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल चौथे आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11 लाख 30 हजार रुपये नकद और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

यह घटना 12 अप्रैल की है, जब सेक्टर-9 के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में फरीदाबाद के चावला कॉलोनी निवासी अंकित ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें 12 लाख रुपये दिल्ली भिजवाने थे, जिसके लिए प्रहलाद को जिम्मेदारी दी गई थी। प्रहलाद एक रैपिडो चालक के साथ पैसे लेकर दिल्ली के लिए निकला था।

कुछ समय बाद प्रहलाद ने फोन कर बताया कि एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-9 के पास तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने उसे रोककर चाकू के बल पर पैसे लूट लिए। इस सूचना के बाद थाना सेक्टर-8 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही इस मामले में तीन आरोपियों—नितेश, गौतम और मनोज—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब चौथे आरोपी रवि कुमार की गिरफ्तारी के साथ इस केस में एक और अहम कड़ी जुड़ गई है। रवि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव बिजेरा का रहने वाला है और वर्तमान में फरीदाबाद के समयपुर स्थित शिव कॉलोनी में रह रहा था।

पुलिस पूछताछ में रवि ने खुलासा किया कि मनोज, जो रैपिडो में मोटरसाइकिल चलाता है, उसे पहले से प्रहलाद की गतिविधियों के बारे में जानकारी देता था। मनोज ने बताया था कि वह कई बार प्रहलाद के साथ पैसे लेकर दिल्ली जा चुका है और उसके पास अक्सर बड़ी रकम होती है। इसी जानकारी के आधार पर रवि ने अपने साथियों हरीश, गौतम और मनोज के साथ मिलकर लूट की साजिश रची।

घटना के दिन जब प्रहलाद और मनोज एक्सप्रेसवे पर पहुंचे, तभी रवि अपने साथियों हरीश और गौतम के साथ दूसरी मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा और चाकू दिखाकर प्रहलाद से 12 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए और बाद में अपने एक अन्य साथी नितेश को बुलाकर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित गांव बिजेरा चले गए।

पुलिस के अनुसार, रवि फरीदाबाद की पार्वती कॉलोनी में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लूट की रकम का बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया है और बाकी रकम की भी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही लूट की पूरी साजिश का खुलासा हो गया है और आगे की जांच जारी है।

 

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Protest: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर शाहदरा में महिलाओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें