Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Crime: महाराजपुर बॉर्डर से चाकू सहित बदमाश गिरफ्तार, पेशेवर अपराधी निकला

Delhi Crime: महाराजपुर बॉर्डर से चाकू सहित बदमाश गिरफ्तार, पेशेवर अपराधी निकला

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने महाराजपुर बॉर्डर से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चाकू बरामद हुआ है। डीसीपी अभिषेक के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुंदर नगरी निवासी 24 वर्षीय आरिफ के रूप में हुई है। गुरुवार को पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाने के कांस्टेबल संदीप कुमार पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे। इस दौरान महाराजपुर बॉर्डर पर सुलभ शौचालय के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया। पूछताछ के दौरान वह भागने लगा, लेकिन संदीप कुमार ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर आरोपी के पास से चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आरिफ पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में महाराजपुर बॉर्डर पर पहुंचा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें