Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पहुंचे बोनी कपूर, नोएडा फिल्म सिटी को लेकर प्राधिकरण से की बैठक

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पहुंचे बोनी कपूर, नोएडा फिल्म सिटी को लेकर प्राधिकरण से की बैठक

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में प्रस्तावित नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी को लेकर अभिनेता व फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अधिकारियों से अहम बैठक की।

बैठक में बताया गया कि सेक्टर-21 में बनने वाली इस फिल्म सिटी का शिलान्यास जून के अंत में हो सकता है। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसका शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी संयुक्त रूप से कर सकते हैं।

फिल्म सिटी 21 एकड़ में फैली होगी, जिसमें अत्याधुनिक इंस्टीट्यूट भी शामिल होंगे। इस प्रोजेक्ट को वेब्यू कंपनी और भूटानी ग्रुप मिलकर तैयार कर रहे हैं। वेब्यू कंपनी की ओर से प्रस्तुत प्लान में कहा गया है कि यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी ऐतिहासिक फिल्म सिटी बनेगी।

बोनी कपूर ने कहा- “नोएडा फिल्म सिटी भारतीय सिनेमा के लिए एक नया युग लेकर आएगी। यहां का माहौल, प्लानिंग और सरकार की प्रतिबद्धता इसे विश्व स्तर पर एक मॉडल बनाएगी। मैं खुद इसके निर्माण से जुड़कर गौरव महसूस कर रहा हूं।”

>>>>>>>>

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img