Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर, यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए 7,526 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारीLucknow : योगी सरकार में महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का सम्मान, लखनऊ में गोमती तट पर स्थापित हुई प्रतिमाAyodhya : सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथनPolice Traffic Booths: यमुना सिटी में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए बनेंगे हाईटेक पुलिस व ट्रैफिक बूथPolice Attack Case Acquittal: मेंहदीपुर में पुलिस टीम पर पथराव व जानलेवा हमले के 12 साल पुराने मामले में सभी 7 आरोपी दोषमुक्तSuspicious Fall From Roof: नोएडा के हरौला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की छत से गिरकर फैक्ट्री कर्मी की मौतStolen TMT Rebar Buyer Arrested: चोरी का सरिया खरीदने वाला दिल्ली का शातिर कबाड़ी नोएडा से गिरफ्तार, 170 किलो माल बरामदPizza Shop Owner Kidnapping: बिसरख में पिज्जा दुकानदार अमित कुमार के दोबारा संदिग्ध अपहरण से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

एक ही रात में 4 फ्लैटों को तोड़े ताले

सेक्टर 73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में 4 चोरों ने एक ही रात में 4 फ्लैटों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की जूलरी, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिये
सेक्टर 73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में 4 चोरों ने एक ही रात में 4 फ्लैटों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की जूलरी, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिये

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर 73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में 4 चोरों ने एक ही रात में 4 फ्लैटों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की जूलरी, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिये। वारदात के बाद चारों चोर आराम से फरार हो गए। चोर सोसाइटी में प्रवेश करते और बाहर निककलते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पीड़ितों ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर 113 पुलिस से की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में अमरेंद्र, रत्नेश दूबे, शालिनी व एक अन्य युवक रहता हैं। अमरेंद्र ने बताया कि वह एक आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं। बीती 21 मई की रात उनके ब्लॉक में तीन फ्लैटों में ताले लगे थे। वह अपने फ्लैट को लॉक कर सेक्टर 75 स्थित अपने भाई के पास गए थे। रात करीब 3 बजे चार लड़कों ने बारी-बारी सभी फ्लैट के ताले तोड़कर चोरी की है। अमरेंद्र ने बताया कि चोर उनके फ्लैट से लाखों रुपये की जूलरी और 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इसी तरह रत्नेश दूबे के फ्लैट से लाखों रुपये की जूलरी और 30 हजार रुपये की नगदी चोरी की है। इसी तरह अन्य दो फ्लैटों से चोरों जूलरी, नकदी और लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी किया है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर
अमरेंद्र ने बताया कि चारों चोर पहले ही सोसाइटी में थे। लगता उनमें से किसी का रिलेटिव यहां रहता है। चोरी होने के बाद आरोपी सोसाइटी से बाहर नहीं निकले थे। चारों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था और उनकी उम्र 20 से 24 के बीच की है। उन्होंने चोरी की फुटेज पुलिस को देदी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस संबंध में थाना सेक्टर 113 प्रभारी का कहना है कि सोसाइटी में जाकर छानबीन की गई थी। पीड़ितों की शिकायत पर चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *