Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Elections: दिल्ली में चुनाव, प्रचार खत्म, कालकाजी में रातभर हंगामा, आतिशी और बिधूड़ी के बेटे पर FIR

Delhi Elections: दिल्ली में चुनाव, प्रचार खत्म, कालकाजी में रातभर हंगामा, आतिशी और बिधूड़ी के बेटे पर FIR

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार खत्म होने के बावजूद सियासी हलचल जारी है। राजधानी के कई इलाकों में देर रात तक गहमागहमी बनी रही, लेकिन सबसे ज्यादा हंगामा मुख्यमंत्री आतिशी की सीट कालकाजी में हुआ। इस मामले में गोविंदपुरी स्टेशन में पुलिस ने आतिशी, उनके समर्थकों और भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बेटे मनीष बिधूड़ी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया है।

मुख्यमंत्री आतिशी ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई ट्वीट कर भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के बेटे और उनके परिवार पर आचार संहिता तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि मनीष बिधूड़ी और उनके परिवार के सदस्य झुग्गियों में जाकर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। आतिशी ने चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।

इस मामले में डीसीपी साउथ ईस्ट ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से जानकारी दी कि पुलिस ने मनीष बिधूड़ी और रवि दायमा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के तहत RP एक्ट की धारा 126 में केस दर्ज किया है। आतिशी ने यह भी आरोप लगाया कि रमेश बिधूड़ी के परिवार के तीन और सदस्य तुगलकाबाद गांव से कालकाजी क्षेत्र में देर रात एक बजे घूमते हुए पाए गए। इस पर दिल्ली पुलिस ने जवाब देते हुए कहा कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उनकी गाड़ी की जांच की गई, लेकिन कोई आचार संहिता का उल्लंघन नहीं पाया गया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें