Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

25 दिनों से प्राधिकरण के खिलाफ धरने पर बैठे किसान

-वार्ता करने पहुंची जीएम समेत कई अधिकारी, किसानों ने कहा मांगे पूरी नहीं होगी तब तक धरना रहेगा जारी
-वार्ता करने पहुंची जीएम समेत कई अधिकारी, किसानों ने कहा मांगे पूरी नहीं होगी तब तक धरना रहेगा जारी

अमर सैनी

नोएडा। जेवर क्षेत्र के अस्तौली गांव में करीब 24 दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्राधिकरण के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों से वार्ता करने के लिए शनिवार को अधिकारी पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों की मांगों को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया। किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी उनको सौपा। किसानों का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी। तब तक धरना इसी तरह जारी रहेगा।
मुआवजे समेत कई मांगों को लेकर 12 मार्च से किसान अनिश्चितकालीन धरने पर प्राधिकरण के काम को रोककर बैठे हैं। डंपिंग ग्राउंड के अलावा बिजली उत्पादन का प्लांट बनाया जा रहा है। लेकिन किसानों को उचित मुआवजा वर्षों से नहीं दिया गया है। इसके विरोध में किस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तंबू लगाकर कर रहे हैं। शनिवार को किसानो की समस्याओं सुनने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जनरल मैनेजर नगेंद्र समेत 2 अधिकारी पहुंचे। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया। जनरल मैनेजर ने किसानों को बताया कि उनको प्राधिकरण के सीईओ ने किसानों के बीच वार्ता करने के लिए भेजा है। वार्ता का दौरान किसानों से धरने को समाप्त करने का आग्रह किया लेकिन किसानों ने स्पष्ट इनकार कर दिया। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती है। तब तक धरने को समाप्त नहीं करने को कहा है।

अधिकारी इतने दिन बाद उनसे वार्ता करने पहुंचे
किसानों का कहना है कि पिछले करीब 25 दिनों से वह धरने पर बैठे थे लेकिन अधिकारी इतने दिन बाद उनसे वार्ता करने पहुंचे हैं। इस दौरान भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। जिसके चलते किसानों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। इस दौरान सूरज भाटी, अरुण भाटी, मन्नू भाटी, धनपाल भाटी, फिरे मास्टर, महकार ठेकेदार, धनपाल भाटी, वीरेंद्र हवलदार, धर्म सिंह और राजेश समेत कई किसान मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *