Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

ED Arrested AAP Leader: दीपक सिंगला की गिरफ्तारी के बाद जबरदस्त हंगामा, AAP विधायक कुलदीप कुमार ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

ED Arrested AAP Leader

ED Arrested AAP Leader: दीपक सिंगला की गिरफ्तारी के बाद जबरदस्त हंगामा, AAP विधायक कुलदीप कुमार ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के घर हुई ईडी की कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पूर्वी दिल्ली के स्वास्थ्य विहार स्थित दीपक सिंगला के आवास के बाहर सोमवार को आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता जमा हो गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कोंडली से AAP विधायक Kuldeep Kumar भी मौके पर पहुंचे और केंद्र सरकार तथा बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए।

विधायक कुलदीप कुमार ने दावा किया कि दीपक सिंगला पर कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की गई है। उन्होंने कहा कि दीपक सिंगला ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ ईडी की कार्रवाई की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को दबाने और डराने के लिए कर रही है।

दरअसल सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बैंक लोन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए Deepak Singla को गिरफ्तार कर लिया। ईडी की टीम ने दिल्ली और गोवा के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। पूर्वी दिल्ली के स्वास्थ्य विहार स्थित उनके घर पर कई घंटों तक जांच और पूछताछ चली, जिसके बाद एजेंसी ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी कथित बैंक ऋण अनियमितताओं, संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों ने बैंक खातों, डिजिटल रिकॉर्ड और निवेश संबंधी दस्तावेजों को खंगाला। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी अब दीपक सिंगला को स्थानीय अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर चंडीगढ़ ले जाने की तैयारी कर रही है, जहां मंगलवार को ईडी की विशेष अदालत में उनकी पेशी हो सकती है।

दीपक सिंगला आम आदमी पार्टी के सक्रिय नेताओं में गिने जाते हैं और वह विश्वास नगर विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार भी रह चुके हैं। इससे पहले साल 2024 में भी उनके ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हो चुकी है। हालांकि मौजूदा कार्रवाई को लेकर उनकी ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इसी दौरान स्वास्थ्य विहार स्थित उनके घर के बाहर भारी संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बताया। प्रदर्शन के दौरान इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई थी और पुलिस बल तैनात रहा।

वहीं ईडी ने एक अन्य कथित निवेश धोखाधड़ी मामले में पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में बाबाजी फाइनेंस ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर भी दबिश दी है। जांच एजेंसी के मुताबिक निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये जुटाकर लगभग 180 करोड़ रुपये की कथित ठगी की गई। मामले में राम सिंह नामक व्यक्ति का नाम सामने आया है और एजेंसी पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और इस मामले को लेकर दिल्ली की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। आने वाले दिनों में जांच के दौरान कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें